1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फल विक्रेताओं की घिनौनी करतूत का VIDEO आया सामने, चूहे मारने की दवा लगाकर बेचे जा रहे थे फल

फल विक्रेताओं की घिनौनी करतूत का VIDEO आया सामने, चूहे मारने की दवा लगाकर बेचे जा रहे थे फल

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 26, 2026 07:52 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 07:57 am IST

मालाड पश्चिम इलाके में फल विक्रेता फलों को सुरक्षित रखने के लिए खतरनाक तरीका अपने हुए पकड़े गए। फलों पर चूहे मारने की दवा लगाते नजर आए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो फल विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है।

मामले में पुलिस ने दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
मामले में पुलिस ने दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फल विक्रेता, फलों को सुरक्षित रखने के अजीबोगरीब और खतरनाक तरीके अपना रहे हैं। ये विक्रेता फलों पर रैटोल (Ratol) नाम के चूहे मारने की जहरीली दवा लगाकर उन्हें बेचते हुए पकड़े गए।

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुणाल सालुंके नाम के एक व्यक्ति ने मालाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत की थी कि फल विक्रेता चूहे मारने की दवा के साथ फल बेच रहे थे, जो लोगों के जीवन के लिए खतरा है।

आरोपियों का हैरान करने वाला तर्क

शिकायत मिलने के बाद मालाड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक हैरान कर देने वाला तर्क दिया। उन्होंने कहा कि चूहे फलों को खा जाते हैं। उनसे बचाव के लिए उन्होंने फलों पर चूहे मारने वाली दवा लगाई।

पुलिस ने दुकान को किया सील 

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी दुकान को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

"झूठ बोलना और धोखा देना बंद करें", सिद्धारमैया सरकार पर BJP का वार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और रुकी भर्तियों को लेकर घेरा

'आत्मनिर्भर असम मिशन' के तहत युवाओं को पहली किस्त जारी, CM हिमंता बोले- सरकार की बड़ी जिम्मेदारी हुई पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।