1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई: बेटे ने सोते समय कर दी पिता की हत्या, इस वजह से रॉड से पीट-पीटकर मारा

मुंबई: बेटे ने सोते समय कर दी पिता की हत्या, इस वजह से रॉड से पीट-पीटकर मारा

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 01, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Jul 01, 2023 02:38 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई में बेटे ने रात में सोते समय अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी उम्र महज 24 साल है।

Mumbai Police - India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने रात में सोते समय अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपने पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नोमान समद शेख के रूप में हुई है। उसकी उम्र महज 24 साल है। 

क्यों दिया वारदात को अंजाम?

मामला मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कपासवाड़ी का है। यहां एक बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। मुंबई की DN नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा कोई काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर आरोपी बेटे और पिता में झगड़ा हुआ था। 2 महीने पहले हुए झगड़े का गुस्सा आरोपी बेटे ने निकाला और 30 जून की रात करीब 3 बजे जब घर में सब सो गए थे तब लोखंड के रॉड से पिता के सिर पर कई बार हमला किया।

पिता को घायल हालत में नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई की डीएन नगर पुलिस ने 24 साल के नोमान शेख नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें: 

Exclusive: मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में कैसे दूर होते हैं संकट! क्या कीमत चुकानी होती है? जानें सब कुछ

Akhilesh Yadav Birthday:  छोटे कस्बे में जन्म, विदेश में पढ़ाई और लव मैरिज से लेकर यूपी के CM बनने तक का सफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।