पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अस्पताल के अंदर बलात्कार की घटना से सनसनी मच गई है। एक महिला अस्थायी कर्मचारी से दूसरे अस्थाई मुस्लिम कर्मचारी ने बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के पांशकुरा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की है। पंशकुरा पुलिस ने आरोपी कर्मचारी ज़हीर अब्बास खान को गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मेदिनीपुर पांशकुरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रिलायबल फैसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत वार्ड गर्ल के रूप में कार्यरत कई अस्थायी महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के फैसिलिटी मैनेजर ज़हीर अब्बास खान ने अस्पताल के अंदर कई बार वार्ड गर्ल के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और घटना के बारे में बाहर बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रविवार को उसने महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया। जिसके बाद सोमवार की दोपहर के बाद अस्थायी महिला कर्मचारियों ने इस संबंध में पांशकुरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोप दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी ज़ाहिर अब्बास खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार की छुट्टी का उठाया फायदा
पीड़िता ने बताया कि रविवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद जहीर अब्बास ने जबरन रूम में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म करने के लिए दबाव डाला, मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई और उसने मेरा रेप किया। इससे पहले भी वह लगातार मेरे ऊपर दबाव डालता रहता था, अस्पताल में रविवार के दिन कोई नहीं था, एकांत देखकर उसने मेरे साथ जबर्दस्ती की और जान से मारने की धमकी दी। रविवार के कारण कंप्लेंट दर्ज नहीं कर पाई और घर चली गई। इससे पहले भी मेरे ऊपर वह लगातार दबाव डालता था लेकिन मैं कुछ कर नहीं पाई, वह मुझे टॉर्चर करता था! मैं चाहती हूं कि उसे मौत की सजा मिले।
ये भी पढ़ें:
कोलकाता: मंदिर में शादी, गर्भपात और फिर रहस्यमय मौत, हैरान कर देगी दो डॉक्टरों की प्रेम कहानी
यूपी में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला शव