1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या, सूटकेस में छिपाई 16 साल की लड़की की लाश, जंगल ले जाकर जलाया

मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या, सूटकेस में छिपाई 16 साल की लड़की की लाश, जंगल ले जाकर जलाया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 06, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 02:56 pm IST

आरोपी ने मासूम की हत्या करने के बाद लाश को सूटकेस में छिपा दिया। इसे रखकर जंगल ले गया और शव जला दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आदार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

murder- India TV Hindi
आरोपी (बाएं), मृतक लड़की (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के नवांशहर में मां का आशिक ही बेटी का हत्यारा निकला। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की है। हत्यारे ने नाबालिग बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसका शव सूटकेस में बंद किया। इसके बाद जंगल ले जाकर जला दिया। नवांशहर पुलिस ने सनसनीखेज मामले में खुलासा किया है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने की थी। जांच के दौरान आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

नवांशहर के एसएसपी तुषार गुप्ता नें प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की मां उषा के साथ प्रेम संबंध थे, लड़की की मां उषा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी लड़की घर से गायब है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया। पुलिस में इस सीसीटीवी की जांच की तो वह फुटेज किसी और लड़की का निकला। पुलिस को शक होने लगा और उन्होंने इस मामले में क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो पूरा खुलासा हो गया।

जंगल में मिला जला हुआ शव

लड़की की मां के साथ जो लड़का पुलिस के पास आया था, वही लड़का एक मोटरसाइकल पर सूटकेस बांध कर लेकर जाता नजर आया। पुलिस ने उस लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का पूरा खुलासा हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की का घर में कत्ल किया और लाश जंगल में फेंकी है। पुलिस ने जंगल पहुंचकर मौके से जली हुई लाश को बरामद किया।

मां के रिश्ते का विरोध करती थी लड़की

इस मामले में एक और खुलासा हुआ है कि लड़की मां के साथ इस रिश्ते का विरोध करती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने 29 मई को घर में अकेली मौजूद नाबालिग राधिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में बंद किया और मोटरसाइकिल पर ले जाकर खुरालगढ़ (जिला होशियारपुर) के जंगल में आग लगाकर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपा ( 24 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले की जांच जारी है।

(नावांशहर से जोवनप्रीत भंगल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गोलीबारी में आरोपी की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

ब्रेकअप के बाद ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा, एक्स गर्लफ्रेंड की मौत, खुद का भी गला काटा; मोहाली का खौफनाक VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।