1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रहम की भीख मांगता रहा नेपाली शख्स, भीड़ ने डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

रहम की भीख मांगता रहा नेपाली शख्स, भीड़ ने डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 21, 2023 07:08 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 07:08 am IST

अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि रविवार तड़के साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में करीब 20 लोगों की भीड़ ने नेपाल के सुरखेत क्षेत्र के रहने वाले कुलमन गगन की पिटाई कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात से एक मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में चोरी के संदेह में नेपाल के एक नागरिक की पीट कर हत्या कर दी गई। नेपाली नागरिक की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना को लेकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि रविवार तड़के साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में करीब 20 लोगों की भीड़ ने नेपाल के सुरखेत क्षेत्र के रहने वाले कुलमन गगन की पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें गगन हमलावरों से रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन वे डंडों से उसे पीट रहे हैं। 

हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

वसावा ने बताया, "हमने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और घटना में शामिल होने के आरोप में जीवनपुरा के 10 लोगों को हिरासत में लिया है।" अधिकारी ने बताया कि सैर पर निकले एक शख्स को गगन का शव गांव के पास रविवार की सुबह दिखा था। 

यह भी पढे़ं- 

अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानियों का हमला, खूब की तोड़-फोड़

दिल्ली: 5 पॉइंट्स में जानिए केजरीवाल सरकार आज क्यों पेश नहीं करेगी बजट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।