1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: 9 महीने की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश: 9 महीने की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी फरार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:36 pm IST

बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में रविवार को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद से वह फरार है।

उत्तर प्रदेश में 9 महीने की बच्ची के साथ रेप, आरोपी फरार- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में 9 महीने की बच्ची के साथ रेप, आरोपी फरार

बुलंदशहर: बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में रविवार को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुर्जा के क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि खुर्जा देहात की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला एक युवक, महिला की नौ महीने की बेटी को खाना खिलाने के बहाने ले गया था। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को रोते सुना और उसके परिजनों को संदेह हुआ कि युवक ने बच्ची को नुकसान पहुंचाया होगा। हालांकि, आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। 

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।