1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: मेट्रो स्टेशन पर बेहोश मिली विदेशी युवती, होश में आने पर जो कहा वह डरा देने वाला है

नोएडा: मेट्रो स्टेशन पर बेहोश मिली विदेशी युवती, होश में आने पर जो कहा वह डरा देने वाला है

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 06, 2025 02:05 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 02:05 pm IST

विदेशी युवती एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नोएडा आई थी। 2 जून को इंस्टीट्यूट से बाहर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में वह गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली से सटे नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने नाइजीरिया से आई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। बाद में उसने एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप लगाया। नोएडा के थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कौशल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा 21 मई से तीन जून तक आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने यहां आई थी।

2 जून को गायब हुई थी युवती

गुरुवार रात संस्थान के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि नाइजीरियाई युवती अतिलोलो 2 जून को संस्थान से बाहर गई थी लेकिन वह 3 जून को भी वापस नहीं आई। सिंह ने शिकायत के आधार पर बताया कि अतिलोलो को बाद में कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पाया गया।

युवती ने सुनाई आपबीती

युवती ने होश में आने के बाद बताया कि वह एक मॉल में खरीदारी करने कई थी और लौटते समय एक ई-रिक्शा पर बैठी थी। अतिलोलो के अनुसार, ई-रिक्शा चालक उसे गलत दिशा में ले जाने लगा तो उसने उसका विरोध किया। शिकायत के अनुसार, ई-रिक्शा चालक ने युवती से दुर्व्यवहार किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया जिसके बाद वह डर कर ई-रिक्शा से कूद गई। सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

चलते ई-रिक्शा में नर्सिंग छात्रा से गंदी हरकत

बता दें कि दो हफ्ते पहले ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया था जहां एक नर्सिंग की छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ और हैवानियत की कोशिश की गई थी। युवती ने ई-रिक्शा से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में छात्रा खुद को बचाने के लिए चलते ई-रिक्शा से कूदती नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

हरिद्वार: 'मां और उनके दोस्तों ने मेरे साथ गंदा काम किया', 13 साल की बच्ची ने लगाए आरोप, केस दर्ज

युवती के शरीर पर पेंचकस से 24 बार किया हमला, फिर गला घोंटकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।