1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: रात में झगड़े के बाद शख्स हुआ आगबबूला, डेढ़ साल की बेटी को मार डाला, वाइफ को किया घर से बाहर

नोएडा: रात में झगड़े के बाद शख्स हुआ आगबबूला, डेढ़ साल की बेटी को मार डाला, वाइफ को किया घर से बाहर

 Published : May 27, 2023 01:51 pm IST,  Updated : May 27, 2023 01:51 pm IST

नोएडा में एक शख्स अपनी पत्नी से झगड़ा किया और फिर अपनी डेढ़ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा शख्स ने अपनी पत्नी को भी घर से बाहर निकाल दिया।

noida police- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नोएडा: यूपी के नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपनी डेढ़ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा शख्स ने अपनी पत्नी को भी घर से बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात की है।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सल्यान नई बस्ती में रहने वाले दीपक की शादी गायत्री से हुई है। दोनों के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया और गुस्से में उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी कीर्ति का गला दबा दिया। 

खान ने बताया कि इस घटना में कृति की मौत हो गई। जिस समय ये घटना घटी, तो शख्स के 3 बच्चे घर में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

बिहार: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की आई आफत! ग्रामीणों ने पकड़ा और मंदिर में करा दी शादी, परिजन कर रहे हंगामा

दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन की बढ़ाई सुरक्षा, ACP रैंक के अधिकारी रख रहे बारीक नजर, जताई ये आशंका 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।