1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, रात को पिता घुमाने के लिए लेकर गया था

नोएडा: दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, रात को पिता घुमाने के लिए लेकर गया था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 10:45 pm IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 34 के ग्रीन बेल्ट में सात और तीन साल के दो बच्चों के शव पड़े हैं, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। 

नोएडा: दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, रात को पिता घुमाने के लिए लेकर गया था- India TV Hindi
नोएडा: दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी, रात को पिता घुमाने के लिए लेकर गया था

नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा में सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 34 में एक स्कूल के पास बुधवार को दो बच्चों के शव मिले हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 34 के ग्रीन बेल्ट में सात और तीन साल के दो बच्चों के शव पड़े हैं, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दोनों बच्चों की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि होशियारपुर गांव के महेश के दो बच्चे मोनू (सात) तथा टिंकू (तीन) कल शाम से घर से लापता हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि बरामद शव इन्हीं दोनों बच्चों के हैं। 

रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और यह पता करने में जुटी है कि बच्चों की हत्या क्यों हुई और किसने की। पुलिस को शक है कि बच्चों की हत्या उनके परिवार के ही किसी व्यक्ति ने की है।

उन्होंने बताया कि 'सेक्टर 49 थाने को कल एक सूचना मिली थी कि होशियारपुर से एक व्यक्ति अपने 2 बच्चों के साथ घर से निकला है। सूचना उस व्यक्ति के पिता ने दी थी। आज सुबह सेक्टर-34 चौकी क्षेत्र में दो बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली।'

सिंह ने बताया कि 'इस सूचना को सेक्टर-49 वाली सूचना के साथ मिलाया और शवों की शिनाख्त कराई गई। सेक्टर 49 थाने में सूचना देने वाले व्यक्ति ने पहचान की कि यह दोनों बच्चे उनके पोते थे।' उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता की तलाश भी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।