मध्य प्रदेश के जबलपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय शख्स ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। दोनों बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर शख्स ने उनके साथ रेप किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
Related Stories
पीड़िताएं दोनों सगी बहनें हैं
पुलिस ने कहा कि यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर कटंगी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िताएं दोनों सगी बहनें हैं और उनकी उम्र 6 साल और 8 साल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर अपने घर के पास दोनों बहनों को खेलते हुए देखा।
अपने घर के अंदर ले गया आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी बच्चियों को चॉकलेट देने की बात कहकर अपने घर के अंदर ले गया और उनके साथ रेप किया। उन्होंने कहा कि जब ये बच्चियां अपने घर नहीं आईं, तो उनके परिजन ने अपने परिचितों के साथ मिलकर उनकी तलाश की और उन्हें इस बुजुर्ग के पास पाया।
यह भी पढ़ें-
रुकी ट्रेन के नीचे से निकल रहा था बुजुर्ग, तभी चल पड़ी मालगाड़ी; VIDEO देख उड़ जाएंगे होशअमित शाह ने साधा गांधी परिवार पर निशाना, कहा-'लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में है'
हालत देख परिजन ने की शिकायत
सिंह ने बताया कि उनकी हालत देखने के बाद इन बच्चियों के परिजन ने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ लिया है और उस पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।