1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: आदिवासी लड़की से बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात के लिए दी गयी गोलियां

राजस्थान: आदिवासी लड़की से बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात के लिए दी गयी गोलियां

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2021 10:41 am IST,  Updated : Oct 12, 2021 04:36 pm IST

लड़की के परिवार के सदस्यों ने दाऊद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं लगायी गयी हैं लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं गया है।

bheel community girl raped by muslim man in jhalawar given abortion pills राजस्थान: आदिवासी लड़की से- India TV Hindi
राजस्थान: आदिवासी लड़की से बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात के लिए दी गयी गोलियां Image Source : INDIA TV

कोटा. राजस्थान के झालावाड़ जिले में आदिवासी समुदाय की एक किशोरी से उसके पड़ोसी ने एक साल तक कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और बाद में उसे गर्भपात के लिए गोलियां दीं। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने दावा किया कि उसकी आयु 18 साल से अधिक है लेकिन पुलिस उसकी असल उम्र का पता लगा रही है और इसके अनुसार मामले में पोक्सो कानून की धाराएं लगायी जाएंगी।

झालावाड़ जिले के मंडावर पुलिस थाने में दर्ज हुई यह घटना शनिवार को तब सामने आयी जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह छह माह की गर्भवती है।

पुलिस उपाधीक्षक और सर्किल अधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने गर्भपात की जो गोलियां दी थी उसके कारण भ्रूण की मौत हो चुकी थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने दाऊद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं लगायी गयी हैं लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि भील समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों जवाहर तालुका के एक गांव के रहनेवाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।