Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पूर्व प्रधानमंत्री के रिश्तेदार के घर से साइकिल चुराने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री के रिश्तेदार के घर से साइकिल चुराने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 25, 2021 05:44 pm IST, Updated : Jun 25, 2021 05:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-48 में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक रिश्तेदार के घर से साइकिल चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Cycle, Cycle Stolen, Cycle Stolen Manmohan Singh, Cycle Stolen Former Prime Minister- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL नोएडा में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक रिश्तेदार के घर से साइकिल चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-48 में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक रिश्तेदार के घर से साइकिल चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में जिन 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें से एक नाबालिग है और चोरी की गई साइकिल भी बरामद हो गई है। इस मामले में घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी थी और इलाके में लगे CCTV की फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों को धर दबोचा। 

‘अन्य साथियों की हो रही तलाश’

नोएडा के थाना सेक्टर-49 के प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-48 में रहने वाले मनदीप सिंह नामक व्यक्ति के घर से साइकिल चोरी करने के आरोप में थाना पुलिस ने अमित और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई साइकिल बरामद की है। सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री के मनमोहन सिंह के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

‘एक शातिर बदमाश गिरफ्तार’
इसके अलावा थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि बरौला गांव के पास से सन्नो नामक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को अर्जुन सिंह नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने महिला से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement