1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जंगल में पड़े बैग को पुलिस ने खोला तो उड़े होश, टुकड़ों में मिला गर्भवती महिला का शव

जंगल में पड़े बैग को पुलिस ने खोला तो उड़े होश, टुकड़ों में मिला गर्भवती महिला का शव

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 28, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 03:11 pm IST

यूपी के अमरोहा जिले में पुलिस को जंगल में दो बैग पड़े मिले। पुलिस ने जब दोनों बैगों को खोला तो देखकर हैरान रह गई, बैग में एक युवती का शव छह टुकड़ों में कटा मिला। पुलिस हत्या की जांच कर रही है।

up police - India TV Hindi
पुलिस को बैग में मिला युवती का शव

अमरोहा: राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को जो नजारा दिखा वो दिल दहलाना वाला था। जंगल में पड़े दो बैगों को जब पुलिस ने खोला तो होश उड़ गए। उसमें एक महिला का शव था वो भी अलग अलग छह टुकड़ों में कटा हुआ। दो बैगों में छह टुकड़ों में महिला का शव देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। जैसे तैसे पुलिस ने दोनो बैग खोले तब अंदर से पॉलिथीन के अंदर छह टुकड़ों में कटा हुआ शव निकाला। महिला कौन है कहां की है ये सब अभी अज्ञात है।

छह टुकड़ों में कटा है शव

ASP अमरोहा राजीव कुमार ने बताया कि एक बैग में पॉलिथीन के अंदर एक युवती का शव मिला है जिसके सिर, आधा धड़ और दोनो हाथ थे तो दूसरे बैग में धड़ का नीचे का हिस्सा और दोनो टांगें अलग अलग करके रखी गईं थीं। दोनों बैगों से भारी दुर्गंध उठ रही थी जिससे लग रहा था कि वारदात कई दिन पहले की है। महिला की उम्र 20 से 24 वर्ष लग रही है और सबसे बड़ी बात की वह प्रेगनेंट भी थी।

मृतक महिला के चेहरे पर बड़ी तादात में पड़े खून की छीटों से प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शरीर के अंगों को किसी मशीन से काटकर अलग किया गया हो। अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद शव को काटा गया और उसके बाद शव यहां लाकर फैंका गया।

फिलहाल पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं बता रही है लेकिन ASP अमरोहा राजीव कुमार के मुताबिक 27 तारीख को नूरपुर धनौरा मार्ग पर नोगांवा सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव मिला है, फोरेंसिक सबूत एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शव के शिनाख्त और जांच की कार्यवाही में पुलिस की कई टीमें लग गईं हैं।

(अमरोहा से राजीव शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।