1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लुटेरी दुल्हन गैंग का कई राज्यों में आतंक, यूपी में हुआ भंडाफोड़; पुलिस ने खोले चौंकाने वाले राज

लुटेरी दुल्हन गैंग का कई राज्यों में आतंक, यूपी में हुआ भंडाफोड़; पुलिस ने खोले चौंकाने वाले राज

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Amar Deep
 Published : May 02, 2025 02:54 pm IST,  Updated : May 02, 2025 03:21 pm IST

यूपी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

अलग-अलग राज्यों में लोगों को बनाती थी शिकार।- India TV Hindi
अलग-अलग राज्यों में लोगों को बनाती थी शिकार। Image Source : INDIA TV

अंबेडकरनगर: यूपी में एक लुटेरी दुल्हन अपने लुटेरी दुल्हन गैंग के साथ पकड़ी गई है। लुटेरी दुल्हन की पहचान गुलशन रियाज खान के रूप में कई गई है। गुलशन अलग-अलग नामों से देश के अलग-अलग राज्यो में लगभग 12 शादियां कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन ने गुजरात मे काजल, हरियाणा में सीमा, बिहार में नेहा, यूपी में स्वीटी या सीमा या काजल बनकर ब्याह रचाया। ये लुटेरी दुल्हन अकेली नहीं है, बल्कि इसके साथ पूरा लुटेरा गैंग भी इस घटना में शामिल है।

शादी के नाम पर करते थे गुमराह

दरअसल, गुलशन और उसके गैंग के मेम्बर ऐसे लोगों को फंसाते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही होती। शादी कराने के नाम पर ये हजारों रुपये वसूलते थे। इसके बाद गुलशन दुल्हन भी बनती थी, शादी भी होती थी, लेकिन शादी के ठीक बाद दुल्हन को अगवा कर लिया जाता या दुल्हन सारे गहने और अन्य माल लेकर चंपत हो जाती। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल थीं, जो शादी के समय दुल्हन के घर वालों का रोल करती थीं।

हरियाणा के युवक ने की शिकायत

पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। अंबेडकरनगर पुलिस ने गुरुवार को गुलशन रियाज खान को उसकी गैंग के मेम्बर्स के साथ पकड़ लिया। गुलशन रियाज़ खान ने इस बार दूल्हा हरियाणा का चुना था। बीते 29 अप्रैल को उसने रोहतक के सोनू से शादी की। शादी कराने के नाम पर गैंग ने अस्सी हजार रुपये भी लिए। इसके बाद मंदिर में शादी हुई। शादी के फौरन बाद मंदिर से निकलते हुए दुल्हन को किडनैप कर लिया गया। ये शादी अंबेडकरनगर में हो रही थी।

गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

वहीं किडनैपिंग के बाद दूल्हे सोनू ने यूपी पुलिस के 112 पर फोन किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि कुछ किडनैपर्स मोटर साइकिल पर आए थे और उसकी दुल्हन सीमा उर्फ काजल को मोटरसाइकिल पर किडनैप कर के ले गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी की और बाइक सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद लुटेरे गैंग के 9 मेम्बर्स पकड़े गए, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। फिलहाल पुलिस को इनके पास से 72000 रुपये, सोने का मंगलसूत्र, 11 मोबाइल फोन और कई फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग कई राज्यों में लोगों को लूट चुका है। लुटेरी दुल्हन गैंग से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

नशे में धुत बाप ने की बेटे की निर्मम हत्या, सिलबट्टे से कूंच डाला सिर; सामने आई ये वजह

विदिशा में बारातियों से भरी बस पलटने से चार की मौत, 13 घायल; CM ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।