1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Punjab News: ठगों ने एक किसान से की 25 लाख रुपये की ठगी, खुद को बताया था इनकम टैक्स ऑफिसर

Punjab News: ठगों ने एक किसान से की 25 लाख रुपये की ठगी, खुद को बताया था इनकम टैक्स ऑफिसर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 04, 2022 06:24 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 06:24 pm IST

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में चार अज्ञात लोगों ने खुद को आयकर(Income Tax) अधिकारी बताकर एक किसान से रविवार तड़के 25 लाख रुपये ठग लिए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है: पुलिस
  • "पुलिस आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही"

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में चार अज्ञात लोगों ने खुद को आयकर(Income Tax) अधिकारी बताकर एक किसान से रविवार तड़के 25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस बात का शक है कि इस घटना के पीछे किसान परिवार का कोई जानकार हो सकता है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित किसान की पहचान सज्जन सिंह के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि चार लोग सुबह पांच बजे खन्ना इलाके के रोहणो खुर्द गांव स्थित सिंह के आवास पर पहुंचे और (ठगी की वारदात को अंजाम देकर) आधे घंटे के बाद वहां से चले गए। 

सरी जमीन खरीदने की थी योजना

सिंह ने बताया कि उन्होंने एक जमीन बेची थी और उससे मिला पैसा उन्होंने अपने घर में रखा था। उन्होंने कहा कि उन पैसों से उनकी योजना एक दूसरी जमीन खरीदने की थी। उन्होंने बताया, ‘‘उनलोगों (आरोपियों) ने कहा कि वे इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी हैं। उन्होंने नकदी के बारे में मुझसे पूछा। इसके बाद उन्होंने मुझसे बक्सा खोलने के लिए कहा और 25 लाख रुपये नकद लेकर चले गए।’’ सिंह ने बताया, ‘‘वे सुबह पांच बजे घर पर आए और 5:29 बजे सुबह वहां से चले गए।’’ 

चार में दो के पास थी पिस्तौल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार में से दो लोगों के पास पिस्तौल थी। पुलिस ने बताया कि उनकी धरपकड़ के लिये तलाश अभियान शुरू किया गया है और पुलिस आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक चार लोग सुबह पांच बजे खन्ना इलाके के रोहणो खुर्द गांव स्थित सिंह के आवास पर पहुंचे और (ठगी की वारदात को अंजाम देकर) आधे घंटे के बाद वहां से चले गए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।