1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान: कार में पड़ा था शव और 18 लाख की नकदी, ऐसे बेखौफ घूम रहे थे तीन लोग; हुए गिरफ्तार

राजस्थान: कार में पड़ा था शव और 18 लाख की नकदी, ऐसे बेखौफ घूम रहे थे तीन लोग; हुए गिरफ्तार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 23, 2023 11:32 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 11:32 pm IST

राजस्थान के दौसा जिले में कार में एक शव को लेकर घूम रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुतबिक तीनों युवक शव को कार में लेकर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे थे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो

Rajasthan Crime: राजस्थान के दौसा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में तीन लोग कार में एक शव को लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।  थानाधिकारी अजय सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ने बिना नंबर की कार को रोक कर जांच की। उन्होंने बताया कि जांच करने पर उसकी डिक्की से एक युवक का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के अलावा कार में रखे 18 लाख 43 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। 

'लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में थे तीनों'

पुलिस अधिकारी ने बताया की तीनों युवक शव को कार में लेकर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये तीनों युवकों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पैसे के लालच में महेंद्र (24) पुत्र नंदा राम जाट ने अपने ममेरे भाई सीकर निवासी विशाल चौधरी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कार से 18 लाख 43 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि घटना जयपुर ग्रामीण के नरैना थाना क्षेत्र में घटित हुई थी, इसलिए मामले की आगे की जांच के लिए तीनों आरोपियों को नरैना पुलिस को सौंप दिया गया है। 

पति के प्रेमी के किए 10 से ज्यादा टुकड़े: यूपी
हाल में यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी(अक्षय) की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र का है, जहां एक रिक्शा चालक को अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने बयान में अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसकी पत्नी का अक्षय के साथ नाजायज रिश्ता था। इसी वजह से उसने अक्षय की हत्या कर उसके शव के 10 से ज्यादा टुकड़े किए और तीन थैलियों में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।