1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली की पॉश कॉलोनी में लूटपाट के दौरान सीनियर सिटीजन की हत्या

दिल्ली की पॉश कॉलोनी में लूटपाट के दौरान सीनियर सिटीजन की हत्या

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Feb 22, 2023 11:26 am IST,  Updated : Feb 22, 2023 03:04 pm IST

पुलिस ने कोठी में जाकर देखा तो 75 साल के सतीश कुमार भारद्वाज का शव मिला। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। सतीश भारद्वाज एमसीडी से रिटायर्ड इंजीनियर थे।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली: साउथ दिल्ली के सैनिक फॉर्म इलाके की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में लूटपाट के दौरान सीनियर सिटीजन की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार सुबह 9:30 बजे सूचना मिली थी कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी की A1 ब्लॉक में हत्या हुई है। पुलिस ने कोठी में जाकर देखा तो  75 साल के सतीश कुमार भारद्वाज का शव मिला। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। सतीश भारद्वाज  एमसीडी से रिटायर्ड इंजीनियर थे। उनका एक बेटा विदेश में है जबकि दूसरा ब्रिगेडियर है। उनकी बेटी वैशाली में रहती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली में संत पर गोलीबारी करने वाला ‘शार्पशूटर’ गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 2022 में एक ‘संत’ पर गोली चलाने के आरोप में अशोक प्रधान-नीतू दाबोधिया गिरोह के एक संदिग्ध ‘शार्पशूटर’ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी सिकंदर उर्फ ​​रोहित (27) के रूप में की गई है।

आकाश नाथ के रूप में पहचाने गए स्वयंभू संत हमले में बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके एक भक्त को गोली लग गई थी। यह कथित हमला तब हुआ था, जब संत ने खुद को नाथ समुदाय का संत होने का दावा करने वाले सुशील दास को भंडारे में आमंत्रित नहीं किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिकंदर की कार को छावला नाले के पास रोका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें:-

फरवरी में ही इतनी गर्मी तो मार्च में क्या होगा? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल

जंग के बीच चीन कर रहा रूस की मदद, NATO के खिलाफ बना रहा नया गुट? जानें 'ड्रैगन' की कूटनीति 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।