महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने न सिर्फ एक आवारा कुत्ते की हत्या कर दी, बल्कि उसकी आंख निकालकर राहगीरों के सामने गोटी की तरह खेलने लगा। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
दहशत में आए इलाके के लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सड़क पर मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसकी मौत के बाद उसकी एक आंख निकाल ली। इसके बाद वह आंख से खेलता रहा, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वीडियो में आंख से खेलता दिख रहा शख्स
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आरोपी कुत्ते के शव के पास बैठा नजर आता है और उसकी आंख से खेलता हुआ दिखाई देता है। जैसे ही यह मामला सामने आया, पशु कल्याण से जुड़े संगठन भी सक्रिय हो गए और उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने किया केस दर्ज
मुंब्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 (गंभीर चोट पहुँचाने का अपराध) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
(रिपोर्ट- सय्यद नकी हसन)
यह भी पढ़ें-
पंखे से झूलकर महिला ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को बिना बताए माता-पिता के घर ले गया शव
सौतेली मां ने की शर्मनाक हरकत, 6 साल की मासूम को तीसरे फ्लोर से दिया धक्का; CCTV फुटेज आया सामने