1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुणे में दिल दहलाने वाली घटना, गंड़ासा लहराते हुए दुकान में घुसा शख्स, युवक को काट डाला

पुणे में दिल दहलाने वाली घटना, गंड़ासा लहराते हुए दुकान में घुसा शख्स, युवक को काट डाला

 Reported By: Atul Singh Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 04, 2024 10:54 am IST,  Updated : Oct 28, 2024 10:52 pm IST

पुणे में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक दिनदहाड़े गंड़ासा लहराते हुए आता है और दुकान में घुसकर एक शख्स पर वार करता है और बेरहमी से उसे मार डालता है। घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

पुणे में बड़ी वारदात(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
पुणे में बड़ी वारदात(सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI(FILE)

महाराष्ट्र के पुणे में दौंड के खामगांव इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कल यानी तीन अगस्त के दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दिनदहाड़े एक शख्स गंड़ासा लहराते हुए एक दुकान में घुसता है और उसी की दुकान में घुसकर युवक को घसीटकर बाहर निकालता है और उसपर ताबड़तोड़ वार करने लगता है।

15 से ज्यादा बार करता है वार 

खामगांव के नागमोडी चौक पर यह दुकान है जहां युवक अचानक गंड़ासा लेकर घुसता है और दुकानदार को घसीटकर बाहर निकालकर गंड़ासे से करीब 15 से ज़्यादा बार वार करता है और  बेरहमी से हत्या कर चला जाता है। दुकान के पास खड़ा एक शख्स छुपकर पूरी घटना को देखता है लेकिन डर के मारे वह कुछ नहीं कर पाता। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मारे गए युवक का नाम सूरज भुजबल है और उसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम अमित बरिहट बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। अबतक ये पता नहीं चल सका है कि घटना के पीछे की वजह क्या थी और हत्या क्यों की गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।