1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ये कैसा जालिम बेटा, मां को पहले बुरी तरह पीटा, पड़ोसियों ने रोका तो घसीटकर कमरे में ले गया और जान से मार डाला

ये कैसा जालिम बेटा, मां को पहले बुरी तरह पीटा, पड़ोसियों ने रोका तो घसीटकर कमरे में ले गया और जान से मार डाला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 12, 2026 10:13 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 10:24 am IST

कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां त्योहार की रात एक सगे बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बेटे ने मां को मार डाला- India TV Hindi
बेटे ने मां को मार डाला Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय आयशा बेगम अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनका 40 वर्षीय बेटा याकूब शराब का लती था और आए दिन नशे में अपनी मां के साथ झगड़ा और मारपीट करता था।

घटना की रात 22 रजब यानी कुंडे की नियाज़ का पर्व था। आयशा बेगम घर में त्योहार के लिए मीठा खस्ता बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान नशे में धुत याकूब घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि याकूब ने बुज़ुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

मां को घसीटते हुए कमरे में ले गया

मां चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाने दौड़े, लेकिन हैवानियत पर उतारू याकूब ने उन्हें करीब नहीं आने दिया। वह अपनी मां को घसीटते हुए कमरे के भीतर ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बंद कमरे के भीतर आरोपी ने अपनी मां का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार, एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और फरार आरोपी याकूब को घर से कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

(रिपोर्ट- अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें-

यौन संबंध बनाने के लिए स्लाइडिंग खिड़की से अंदर घुसा 18 साल का छात्र, कामयाब नहीं हुआ तो 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मार डाला

रिकॉर्डतोड़ सर्दी: दिल्ली में 13 साल का रिकॉर्ड टूटा, राजस्थान के कई शहरों में पारा शून्य से नीचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।