1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चावल के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, उसी हथियार से खुद का भी काट लिया गला; अस्पताल में भर्ती

चावल के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या, उसी हथियार से खुद का भी काट लिया गला; अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 24, 2025 11:40 am IST,  Updated : Jan 24, 2025 11:49 am IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक शख्स ने अपनी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड से मिलने वाले चावल के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज।- India TV Hindi
आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज। Image Source : INDIA TV

मयूरभंज: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिपदा सदर थाना क्षेत्र के सरतचंद्रपुर गांव में चावल के बंटवारे को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके ही बेटे ने की है। ये विवाद राशन कार्ड के द्वारा मिलने वाले चावल के बंटवारे को लेकर हुआ था। मृतक महिला का नाम रायबरी सिंह था, जिसकी उसके ही बेटे रोहितास सिंह ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में रायबरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

पहले से था पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार, रोहितास और उनके भाई लक्ष्मीकांत सिंह के बीच पहले से ही पारिवारिक तनाव था। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब रोहितास और उनकी मां के बीच राशन कार्ड के द्वारा मिले चावल के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच रोहितास ने मां की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। वहीं मां की हत्या करने के बाद, रोहितास ने उसी हथियार का इस्तेमाल कर खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के दौरान, लक्ष्मीकांत घर पर मौजूद नहीं था। वह मजदूरी के काम से बाहर गया हुआ था। लौटने पर उसे घटना का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।  

मां की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास

वहीं मयूरभंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार गोच्छायत ने बताया, "सरतचंद्रपुर गांव में रायबरी सिंह की हत्या उनके बेटे रोहितास सिंह ने चावल के बंटवारे को लेकर की। हत्या के बाद रोहितास ने धारदार हथियार से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज बारिपदा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बारिपदा सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की जा रही है।" फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गंभीर हालत में होने के कारण वह बारिपदा के सरकारी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज करा रहा है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें- 

अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने रोका तो दिखाने लगा धौंस; काफी देर तक हुई नोकझोंक

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए जारी हुई नई ट्रैफिक एडवाइजरी, बिना देखे निकल गए तो फंस जाओगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।