1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बच्ची ने बिस्तर गीला किया तो सौतेली मां ने की हैवानियत, गर्म चम्मच से दागा प्राइवेट पार्ट

बच्ची ने बिस्तर गीला किया तो सौतेली मां ने की हैवानियत, गर्म चम्मच से दागा प्राइवेट पार्ट

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 09, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 12:16 pm IST

केरल में एक महिला ने पांच साल की बच्ची के साथ हैवानियत की है। महज बिस्तर गीला करने पर आरोपी महिला ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को गर्म चम्मच से दाग दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Image Source : PIXABAY/REPRESENTATIVE IMAGE

कांजीकोड: केरल के कांजीकोड जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला ने महज बिस्तर गीला करने पर पांच साल की अपनी सौतेली बेटी के गुप्तांग को स्टील की गर्म चम्मच से दाग दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब आंगनबाड़ी शिक्षिका ने देखा कि बच्ची को बैठने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद शिक्षिका ने ही पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

आंगनबाड़ी शिक्षिका ने पुलिस को दी सूचना

पूरा मामला पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। यहां कांजीकोड के पास सौतेली मां ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। जानकारी के मुताबिक बच्ची ने बिस्तर गीला कर दिया, जिससे महिला गुस्सा हो गई। उसने गुस्से में गर्म स्टील की चम्मच से बच्ची के गुप्तांग को दाग दिया। इस घटना के बारे में पता तब चला जब बच्ची की आंगनवाड़ी शिक्षिका ने देखा कि उसे कक्षा में बैठने में दिक्कत हो रही है। आंगनवाड़ी शिक्षिका ने बच्ची से पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची ने अपनी टीचर को पूरी घटना के बारे में बताया।

आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

बच्ची के मुंह से पूरी बात जानने के बाद आंगनबाड़ी शिक्षिका के भी होश उड़ गए। इसके बाद आंगनबाड़ी शिक्षिका ने ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी हरकत में आई। पुलिस ने गुरुवार को सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि महिला पर BNS और किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता नेपाल के नागरिक हैं और एक होटल में काम करते हैं। बच्ची फिलहाल बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।

यह भी पढ़ें- 

"मेरे पति बिस्तर के नीचे...", आधी रात को महिला की एक कॉल पर पति को उठा ले गई पुलिस, जानें मामला

गाजियाबाद में फिर 'थूक जिहाद'! तंदूर पर थूकने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।