1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. टीचर को नाबालिग स्टूडेंट से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार, लड़के के पिता ने लगाई पुलिस से गुहार, पढ़िए पूरा मामला

टीचर को नाबालिग स्टूडेंट से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार, लड़के के पिता ने लगाई पुलिस से गुहार, पढ़िए पूरा मामला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 16, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 10:44 pm IST

दिल्ली से सटे नोएडा में एक टीचर का अपने ही नाबालिग स्टूडेंट से प्यार का मामला सामने आया है। यह नाबालिग 6 महीने पहले ट्यूशन पढ़ने आता था। इस दौरान दोनों प्यार परवान चढ़ा और दोनों फरार हो गए। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : FILE

प्यार अंधा होता है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। लेकिन नोएडा में प्यार की एक अजीबोगरीब दास्तां सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक टीचर को अपने नाबालिग स्टूडेंट से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि टीचर और स्टूडेंट दोनों गायब हो गए और अब लड़के के पिता ने टीचर के खिलाफ थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करवाया। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके नाबालिग बेटे को ढूंढ कर वापस लाया जाए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। टीचर और स्टूडेंट की तलाश की जा रही है।

ट्यूशन में पढ़ने आता था किशोर, हो गया प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि युवती के पास किशोर लगभग 6 महीने पहले ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम की उम्र 22 साल है। लड़के की उम्र 16 साल है। अब छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ सेक्टर-113 के पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 16 वर्षीय बेटा उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां पर आयशा को उनके बेटे से प्यार हो गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला टीचर छात्र से प्यार करती है। दोनों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

छात्र के पिता विजय शुक्ला ने बतया कि उनका बेटा 15 जनवरी की दोपहर को अपनी चाची के घर पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से नहीं आया। उसके दोनों फोन नंबर भी बंद जा रहे है। उनका आरोप कि ट्यूशन टीचर उनके बेटे को अगवा करके फरार हो गई है। विजय शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।