1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटे के अत्याचार से परेशान थे माता-पिता, लाखों रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या

बेटे के अत्याचार से परेशान थे माता-पिता, लाखों रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2022 09:01 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 09:05 pm IST

Telangana Crime: कहते हैं बेटा चाहे कितना भी बुरा हो, लेकिन माता-पिता उसके लिए हमेशा अच्छा ही सोचते हैं। हालांकि, तेलंगाना से एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक माता-पिता अपने बेटे के अत्याचार से इस कदर परेशान हो चुके थे कि उन्होंने उसकी हत्या करवाने का फैसला कर लिया।

माता-पिता ने बेटे की कराई हत्या- India TV Hindi
माता-पिता ने बेटे की कराई हत्या Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Telangana Crime: बेटे की प्रताड़ना से तंग आ चुके माता-पिता ने ऐसा कमद उठाया, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। ये मामला तेलंगाना राज्य के खम्मम जिले का है। यहां के एक दंपति अपने बेटे के अत्याचार से इस कदर परेशान हो चुके थे कि उन्होंने उसकी हत्या कराने का फैसला कर लिया। उन्होंने भाड़े के हत्यारों का जुगाड़ कर अपने बेटे की हत्या करवाई। माता-पिता ने 8 लाख रुपये में पांच लोगों को बेटे की हत्या की सुपारी दी।   

माता-पिता ने रिश्तेदार के साथ साजिश रची

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ एक साजिश रची, क्योंकि वे उसकी शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान थे। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को 26 वर्षीय युवक को उसके चाचा पड़ोसी नलगोंडा जिले में एक शराब पार्टी में ले गए, जहां उसे शराब परोसी गई और इसके बाद भाड़े के हत्यारों के गिरोह ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद युवक के शव को सूर्यापेट जिले की मुसी नदी में फेंक दिया, जो अगले दिन मिला।

कुछ दिनों बाद शव पर दावा करने पहुंचे माता-पिता

पुलिस ने कहा कि युवक के माता-पिता 10 दिनों के बाद शव पर दावा करने पहुंचे। हालांकि, इस संबंध में जांच शुरू हुई कि माता-पिता ने अपने लापता बेटे के बारे में पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की। मामले की जांच के दौरान एक वाहन से अहम जानकारी हासिल हुई। पूछताछ के बाद युवक के माता-पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें 30 अक्टूबर को उसके चाचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।