1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक सहित तीन गिरफ्तार

दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक सहित तीन गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 05:00 pm IST

दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में एक तांत्रिक और दो अन्य लोगों को दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है।

Three including tantrik arrested for raping two sisters- India TV Hindi
Three including tantrik arrested for raping two sisters Image Source : FILE

नवसारी: दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में एक तांत्रिक और दो अन्य लोगों को दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पिता की शिकायत पर पुलिस ने विष्णु नाइक और उसके दो सहयोगियों को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया। 

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के पिता कुछ माह पहले कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के हल के लिए महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिता को अपनी दोनों बेटियों की झाड़-फूंक कराने की सलाह दी और उन्हें लेकर आने के लिए कहा और इसके लिए उसने 50हजार रुपए लिए। 

अधिकारी ने बताया कि पिता ने अपनी बेटियों को तांत्रिक के पास छोड़ दिया और इसके बाद तांत्रिक ने लड़कियों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के दो माह बाद घरवालों को पता चला कि दोनों लड़किया गर्भवती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नंदूरबार में तांत्रिक के घर पर छापा मारा और उसे तथा उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।