1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खौफनाक वारदात! सनकी चाचा ने कटर मशीन से काट डाली तीन मासूमों की गर्दन, खुद भी जान देने की कोशिश की

खौफनाक वारदात! सनकी चाचा ने कटर मशीन से काट डाली तीन मासूमों की गर्दन, खुद भी जान देने की कोशिश की

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 27, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 02:20 pm IST

बिहार के औरंगाबाद में एक शख्स ने तीन मासूमों की गर्दन कटर मशीन से काट दी। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तीनों बच्चियों की हुई मौत। - India TV Hindi
तीनों बच्चियों की हुई मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक सनकी चाचा ने अपने तीन सगे भतीजे-भतीजियों की दर्दनाक हत्या कर दी। चाचा ने कटर मशीन से तीनों की गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

तीनों मासूमों की हुई मौत

मृतकों की पहचान खुटहन निवासी गुड्डू पाल के पुत्र अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) के रूप में की हुई है। आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। जानकारी के अनुसार आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार की सुबह आरोपी घर से बाइक पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकला था। वापस लौटकर जब वह घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया। 

फुल साउंड में बजाया म्यूजिक

जानकारी के मुताबिक आरोपी की भाभी अनीता देवी बाथरूम में स्नान कर रही थी, जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों की बारी-बारी से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद का भी गला काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अपरा तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर हसपुरा थाने की पुलिस तथा दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है। (इनपुट- किशोर प्रियदर्शी)

यह भी पढ़ें-

वाराणसी में बेकाबू कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, बैक करके दोबारा कुचला; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।