1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP Crime: शर्मनाक! इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मामला दर्ज

UP Crime: शर्मनाक! इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप डॉक्टर ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मामला दर्ज

 Published : Aug 12, 2022 10:04 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 10:04 pm IST

UP Crime: गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में डॉ. का घिनौना काम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक झोलाछाप डॉ. ने गांव में इलाज कराने गई 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की है
  • छात्रा की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  • आरोपी के खिलाफ रेप और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

UP Crime: गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में डॉ. का घिनौना काम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक झोलाछाप डॉ. ने गांव में इलाज कराने गई 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। खोराबार के थाना प्रभारी एम के पांडेय ने बताया कि छात्रा की मां की लिखित शिकायत पर चांकापुर के कथित झोलाछाप डॉक्टर विनय कुमार के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो(POCSO) अधिनियम(ACT) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

डॉक्टर की मेडिकल डिग्री की भी शुरू हुई जांच 

थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की मेडिकल डिग्री की भी जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा गोरखपुर के एक गांव में अपने मामा के घर गई थी। करीब एक माह पहले उसे सीने में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे गांव के एक तथाकथित डॉक्टर के पास परामर्श के लिए ले गई। डॉक्टर ने उसे सुबह छह बजे क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया। इसके बाद लड़की अपने चचेरे भाई के साथ क्लिनिक पहुंची। 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. ने उसके चचेरे भाई को इंजेक्शन खरीदने के लिए बाजार भेजा और लड़की के साथ बलात्कार किया। शिकायत के मुताबिक चिकित्सक ने उसे इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी थी, लेकिन लड़की ने बाद में अपनी मां को घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और झोलाछाप डॉक्टर की डिग्री की जांच भी शुरू कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।