1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP: रामपुर में नाबालिग से गैंगरेप, ग्राम प्रधान और डॉक्टर भी शामिल, हैरान कर देगी हैवानियत की प्लैनिंग

UP: रामपुर में नाबालिग से गैंगरेप, ग्राम प्रधान और डॉक्टर भी शामिल, हैरान कर देगी हैवानियत की प्लैनिंग

 Reported By: PTI Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 06, 2022 08:40 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 08:40 pm IST

UP: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Representational image- India TV Hindi
Representational image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • रामपुर में नाबालिग लड़की बनी हवस का शिकार
  • नशे का इंजेक्शन देकर कई लोगों ने किया रेप
  • सामूहिक बलात्कार में ग्राम प्रधान भी शामिल

UP: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को 17 साल की एक लड़की गोबर फेंकने के लिये घर से बाहर निकली थी तभी गांव के कुछ लोग उसे वहां से ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।   

हैरान करने वाला है गैंगरेप का किस्सा

पुलिस ने बताया कि सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक लड़की गोबर फेंकने के लिये घर से बाहर निकली थी तभी देवेन्द्र और जोगेन्द्र यादव उसे मोटरसाइकिल से एक क्लीनिक ले गये। लड़की को क्लीनिक ले जाने के बाद वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे सभी उसे अज्ञात जगह पर ले गये जहां उन्होंने और ग्राम प्रधान शिव अवतार और आकाश शर्मा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने आगे बताया कि इन सभी आरोपियों ने लड़की के साथ रेप करके अगले दिन उसे पटवई रोड के नजदीक फेंककर भाग गये। 

नाबालिग के गैंगरेप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

गोबर फेंकने के लिए घर से निकली 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही प्रधान, डॉक्टर और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगे  हैं। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार वालों ने ग्राम प्रधान शिव अवतार, देवेन्द्र, जोगेन्द्र और आकाश के अलावा लड़की को नशे का इंजेक्शन देने वाले चिकित्सक के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को ग्राम प्रधान शिव अवतार और आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 

लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या

कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गन्ने के खेत में 13 साल की एक बच्ची मृत पायी गयी थी। मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ कथित रूप से चार लोगों के सामूहिक बलात्कार किये जाने की बात सामने आयी थी। मामले में गिरफ्तार लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी, दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।