1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: शराब के नशे में 3 साल पहले कुल्हाड़ी से की थी पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

यूपी: शराब के नशे में 3 साल पहले कुल्हाड़ी से की थी पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 17, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 02:32 pm IST

बिजनौर में पत्नी की हत्या के दोषी एक पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस शख्स ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर विजय सिंह को दोषी पाया है।

UP- India TV Hindi
कोर्ट ने सुनाई सजा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बिजनौर: यूपी के बिजनौर में 3 साल पुराने एक मामले में पति को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

क्या है पूरा मामला?

बिजनौर की एक कोर्ट ने पत्नी की हत्या के करीब तीन साल पुराने मामले में आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने साक्ष्यों के आधार पर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी विजय सिंह को मंगलवार को दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

अग्रवाल ने बताया कि नगला गांव में 17 मार्च 2021 की शाम विजय सिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी गुड्डी (56) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर विजय सिंह को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया है। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

India Tv Samvaad 2024: इंडिया टीवी संवाद के मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जानें क्या कहा

India Tv Samvaad 2024: CM योगी ने बताया- राम मंदिर का निर्माण असंभव था, 10 सालों में आने वाले हैं 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।