1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, 3 लोगों पर FIR, एक गिरफ्तार

बॉयफ्रेंड संग मिलकर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, 3 लोगों पर FIR, एक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 07:45 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 07:45 pm IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Uttar Pradesh Wife Fire, Wife Husband Fire, Husband Fire Wife, Kasganj Fire Wife- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कासगंज जिले के पहाड़पुर गांव में एक युवक को उसकी पत्नी ने कथित रूप से अपने प्रेमी की मदद लेकर जिंदा जला दिया। बुरी तरह जल चुके 25 साल के युवक अमित कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अमित के पिता ने बहू और उसके पिता सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘भट्ठे पर बुलाकर आग लगा दी’

अमित के पिता सुरेश चंद ने पूरे मामले के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी बहू का स्थानीय निवासी राकेश के साथ अवैध संबंध था। उन्होंने कहा, ‘अमित का दोस्त हेमंत, जो राकेश का भी दोस्त है, ने शनिवार को अमित को फोन कर अपने नजदीकी ईंट-भट्ठे पर बुलाया। बाद में वहां अमित बेहोश पाया गया। वह गंभीर रूप से जल गया था।’ अमित के पिता ने दावा किया कि हेमंत और राकेश के साथ मिलकर उनकी बहू संगीता ने अमित को बांध दिया और उसके बदन पर डीजल डालकर आग लगा दी।

‘एक शख्स को किया गया गिरफ्तार’
अमित के पिता ने अपने समधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘संगीता का पिता राम स्वरूप भी मेरे बेटे की हत्या में शामिल है।’ एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट (ASP) आदित्य वर्मा ने कहा, ‘अमित के पिता से मिली शिकायत के आधार पर संगीता, हेमंत जाटव, राकेश और राम स्वरूप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।’ जानकारी के मुताबिक, अमित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।