1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खाकी पर खून का दाग, सिपाही ने युवक के सिर में दागी गोली, मौके पर ही मौत

खाकी पर खून का दाग, सिपाही ने युवक के सिर में दागी गोली, मौके पर ही मौत

 Reported By: Vishal Pratap Singh
 Published : Jun 09, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 08:47 pm IST

लखनऊ के विभूति खंड इलाके में एक सिपाही ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

खाकी पर खून का दाग, सिपाही ने युवक के सिर में दागी गोली, मौके पर ही मौत- India TV Hindi
खाकी पर खून का दाग, सिपाही ने युवक के सिर में दागी गोली, मौके पर ही मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/FILE

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के विभूति खंड इलाके में एक सिपाही ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सिपाही की तैनाती सीतापुर में थी लेकिन उसे हत्या के आरोपी ध्रुव कुमार की सुरक्षा में लखनऊ के लोहिया अस्पताल में तैनात किया गया था। यहां ध्रुव कुमार का इलाज चल रहा है, जिसे सीतापुर जेल से यहां लाया गया था।

हत्या के आरोपी सिपाही का नाम आशीष मिश्रा है, जिसे हिया अस्पताल में ध्रुव कुमार की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। लेकिन, सिपाही ने यहां विभूति खंड इलाके में प्रवीण सिंह नाम के शख्स की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सिपही ने बयान में कहा है कि उसे प्रवीण सिंह से खतरा महसूस हो रहा था।

आरोपी सिपाही के बयान के अनुसार, उसने मृतक प्रवीण के 315 बोर के तमंचे से ही गोली चलाई। पुलिस की मानें तो सिपाही के बयानों से वह डिप्रेशन का शिकार लग रहा है। आरोपी सिपाही पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ की जा रही है। मेडिकल परीक्षण के साथ ही पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।