1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Uttar Pradesh: बरेली में 5 साल की बच्ची से हुई हैवानियत, आरोपी और उसका पिता गिरफ्तार

Uttar Pradesh: बरेली में 5 साल की बच्ची से हुई हैवानियत, आरोपी और उसका पिता गिरफ्तार

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 28, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 02:55 pm IST

Uttar Pradesh: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गयी है। उसके पिता के ख़िलाफ़ धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया
  • ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया
  • IPC की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज

Uttar Pradesh: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है जब किशोर (15) टॉफी का लालच देकर लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। 

आरोपी के पिता के ख़िलाफ़ धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

बच्ची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गयी है। उसके पिता के ख़िलाफ़ धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और जब पीड़ित के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता योगेंद्र ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बीते दिन संभल में हुई थी ऐसी वारदात

बीते दिन 25 अगस्त को संभल में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक नाबालिग रेप पीड़िता ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। न्याय पाने के लिए थाने से लेकर DIG के ऑफिस तक पीड़िता ने गुहार लगाई। लेकिन दर-दर भटकने के बाद भी जब रेप पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस ने छात्रा को ही गलत साबित करने की कोशिश की और उसके परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाती रही। सुसाइड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का पीड़िता के परिवार ने जमकर विरोध किया।

अगवा कर नाबालिग से रेप

दरअसल, पूरा मामला कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के एक गांव का है, जहां कक्षा 8 की एक नाबालिग छात्रा को रजपुरा थाना इलाके का दरिंदा अगवा कर ले गया और वहीं उसका रेप किया। वहीं मरने से पहले 164 के बयानों में रेप पीड़िता छात्रा ने 4 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। पुलिस ने 15 जुलाई को केस दर्ज किया था। आरोप है कि अभियुक्त के गांव के ही रिश्तेदार आरोपी की मदद करते रहे। उधर आरोपी को पकड़ने की जगह पुलिस पीड़िता और उसकी मां पर सुलह का दबाब बनाती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।