1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Uttar Pradesh: यूपी में एक व्यक्ति ने जीजा-साली के रिश्ते को किया तार-तार, जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh: यूपी में एक व्यक्ति ने जीजा-साली के रिश्ते को किया तार-तार, जानें पूरा मामला

 Published : Sep 17, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 12:17 pm IST

Uttar Pradesh: उन्होंने बताया है कि आरोप है कि उसी दौरान जीजा ने नींद की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर नियमित दुष्कर्म करता था।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • नींद की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म
  • पीड़िता बहन की देखभाल करने के लिए आई थी
  • जीजा अमित राणा के खिलाफ FIR दर्ज

Uttar Pradesh: गौतमबुद्ध नगर में बहन और उसके नवजात बच्चे की देखभाल करने आई युवती के साथ जीजा द्वारा ही नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और पूरी घटना का वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जारचा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

बहन का यहां आना-जाना था

उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव निवासी अमित राणा की वर्ष 2017 में बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी उसकी छोटी बहन का यहां आना-जाना था। प्रवक्ता के मुताबिक वर्ष 2019 के शुरुआत में बड़ी बहन को बेटा हुआ तो पीड़िता बहन की देखभाल करने के लिए सिद्धिपुर आ गई।

जीजा ने नींद की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

उन्होंने बताया है कि आरोप है कि उसी दौरान जीजा ने नींद की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर नियमित दुष्कर्म करता था। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की मां नहीं है, जिसकी वजह से वह अपनी आपबीती किसी को नहीं बता सकी।

जीजा अमित राणा के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक पीड़िता ने भाई की शादी होने पर अपनी भाभी को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार रात थाना जारचा में उसके जीजा अमित राणा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

कुछ दिन पहले मथुरा में भी हुई थी वारदात

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक मौलवी के खिलाफ बुधवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर सदोल्ला मस्जिद के मौलवी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मौलवी राशिद ने निकाह का झांसा देकर उसके के साथ रेप किया। बाकी के लोगों पर पीड़िता को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है।

‘निकाह का झांसा देकर मुकर गया’

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बाद में 2 अन्य मौलवियों ने महिला को डराया धमकाया और उसके साथ बदतमीजी की। थाना प्रभारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘महिला ने आरोप लगाया कि राशिद ने उसे निकाह का झांसा दिया और बाद में मुकर गया। महिला के परिवार के लोगों ने जब मस्जिद के सचिव से मामले की शिकायत की तो उसने एक अन्य व्यक्ति की मदद से तीनों मौलवियों को भागने में मदद की।’ उन्होंने बताया कि मस्जिद का सचिव और पांचवा आरोपी भी फरार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।