1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Facebook पर सुसाइड की खबर दी, फिर ट्रेन के आगे जाकर युवक ने दी जान, पोस्ट पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Facebook पर सुसाइड की खबर दी, फिर ट्रेन के आगे जाकर युवक ने दी जान, पोस्ट पढ़कर हो जाएंगे हैरान

 Published : Nov 20, 2022 07:55 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 07:55 pm IST

शादी के कुछ दिन बाद ही युवक ने सुसाइड कर ली। सुसाइड करने का कारण अब तक नहीं पता चला है। परिवार वालों ने बताया कि संजय ने कभी कोई जानकारी नहीं दी।

 युवक ने सुसाइड कर ली- India TV Hindi
युवक ने सुसाइड कर ली Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक युवक ने ट्रेन के आगे जाकर जान दे दी। युवक ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर आत्महत्या करने की सुचना दी थी। उसने एक पोस्ट लिखा था जिसमें उसने जानकारी दिया कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में युवक की शादी हुई थी। 

संजय ने सुसाइड की खबर फेसबुक पर दी

सुसाइड करने के बाद घर में मातम पसरा है। मृत युवक महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र का रहने वाला था। और ये मामला झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। संजय ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। पोस्ट देख घर के लोग संजय को खोजने लगे। संजय को पूरे गांव में तलाश किया गया लेकिन तब तक संजय कुशवाहा गायब हो गया था। इसी दौरान एक युवक को जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ी है। घटना की खबर मिलते ही संजय के भाई विनोद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखा। संजय के कपड़े और अन्य सामान देख कर विनोद ने अपने भाई की पहचान कर ली। भाई ने संजय की शव की पुष्टि की। 

आत्महत्या का कारण पता नहीं 
परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले संजय की शादी हुई थी। परिवार को भी नहीं पता है कि आखिर संजय ने ये कदम क्यों उठाई। परिवारों वालों ने बताया कि संजय ने कभी कोई परेशानी का जिक्र ही नहीं किया। इधर पत्नी की तबीयत बिगड़ चुकी है। वहीं मां का रो-रोकर हाल बुरा है। 

फेसबुक पर क्या लिखा था? 
संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है'।  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।