1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सगी बहन को बनाया हवस का शिकार, घर में अकेला देखकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

सगी बहन को बनाया हवस का शिकार, घर में अकेला देखकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 Published : May 21, 2025 02:46 pm IST,  Updated : May 21, 2025 02:46 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने सगी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में सबकुछ।

up Bahraich minor rape brother - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI/PEXELS

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, जिले के फखरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बना लिया है। शख्स ने घर में बहन को अकेले देखकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बहराइच में हुई इस पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके 32 साल के भाई ने उसके साथ बलात्कार किया है। ये घटना बीते रविवार को घटी है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी भाई ने उसे घर में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी नशे का आदी- पीड़िता की मां

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था। जब रविवार को वह घर में अकेली थी तो भाई ने उसके साथ बलात्कार किया। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की मां ने भी कहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी अपनी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है।

आरोपी गिरफ्तार हुआ

पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। हालांकि, उसकी मां को जब इस बारे में पता लगा तो उसने लड़की को हिम्मत दी और उसे पुलिस में शिकायत करने को कहा। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ बलात्कार के मामले में केस दर्ज कर लिया है और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- टैक्सी ड्राइवरों की हत्या कर मगरमच्छों को खिलाता था लाशें, हैरान कर देगी 'डॉक्टर डेथ' की कहानी, ऐसे पकड़ा गया

मक्के के खेत में मिला आशा कार्यकर्ता का शव, रेप की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।