1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मक्के के खेत में मिला आशा कार्यकर्ता का शव, रेप की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

मक्के के खेत में मिला आशा कार्यकर्ता का शव, रेप की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 20, 2025 02:47 pm IST,  Updated : May 20, 2025 02:47 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान आशा कार्यकर्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण अभियान के लिए जाने के बाद उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मक्के के खेत में मिला आशा कार्यकर्ता का शव।- India TV Hindi
मक्के के खेत में मिला आशा कार्यकर्ता का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आशा कार्यकर्ता का शव मक्के के खेत से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक वह टीकाकरण के लिए गई हुई थी। वापस आते समय उसे एएनएम के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसका शव खेत से बरामद हुआ। पुलिस को आपातकालीन सेवा के माध्यम से शव मिलने की जानकारी मिली थी। वहीं जमीन विवाद का भी मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

टीकाकरण अभियान के लिए गई थी महिला

दरअसल, पूरा मामला बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां खरखोली गांव में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप की घटना हुई है। हालांकि पुलिस को जमीन विवाद के भी मामले का पता चला है। ऐसे में पुलिस सभी मामलों को जोड़कर जांच में जुट गई है। महिला की पहचान आशा कार्यकर्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला टीकाकरण अभियान के लिए कुंदन नगला गांव गई थी, जहां आखिरी बार उसे शाम को एक एएनएम के साथ स्कूटी से लौटते समय देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गई थी। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

स्थानीय लोगों ने पुलिस को आपातकालीन सेवा के जरिए शव बरामद होने की सूचना दी थी। फॉरेंसिक विभाग को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद कानूनी औरचारिकताएं पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए एसओडजी और निगरानी यूनि सहित चार टीमों का गठन किया गया है। वहीं परिवार के संदेह के आधार पर दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने दो लोगों के साथ 1.5 बीघा जमीन विवाद का भी जिक्र किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।