1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरानी विमानों पर हमले का वीडियो, देखें कैसे रनवे पर ही राख बन गए जहाज

अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरानी विमानों पर हमले का वीडियो, देखें कैसे रनवे पर ही राख बन गए जहाज

 Published : Mar 12, 2026 08:53 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 09:04 am IST

अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें ईरान के विमानों को निशाना बनाया गया है। हमले के बाद ईरानी विमान आग के गोले में तब्दील होते हुए नजर आ रहे हैं।

US Attack On Iran Planes- India TV Hindi
US Attack On Iran Planes Image Source : @CENTCOM/ (X)

Israel US Attack On Iran: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरानी विमानों को निशाना बनाते हुए हमले को दिखाया गया है। यह फुटेज 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत चल रही सैन्य कार्रवाइयों का हिस्सा है, जो ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिकी सेनाओं की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है।

देखें वीडियो

CENTCOM के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक ईरानी सैन्य परिवहन विमानों को रनवे पर खड़ा दिखाया गया है, जिस पर ड्रोन या मिसाइल से हमला किया जाता है। हमलों रके बाद विमान में विस्फोट होता है और वो पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।

ईरानी शासन खो रहा है हवाई क्षमता

CENTCOM की पोस्ट में कहा गया है, "ईरानी शासन अपनी हवाई क्षमता दिन-प्रतिदिन खो रहा है। अमेरिकी सेनाएं ना केवल ईरानी खतरों से बचाव कर रही हैं, बल्कि उन्हें व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रही हैं।" यह वीडियो UNCLASSIFIED है और इससे हमलों की सटीकता का पता चलता है। वीडियो की लंबाई लगभग 23 सेकंड है, जिसमें शुरुआत में विमान को ट्रैक किया जाता है, फिर कई हिट्स से विस्फोट होते हैं, और अंत में जलते हुए मलबे को दिखाया जाता है। 

ईरान पर हुए घातक हमले

28 फरवरी 2026 को शुरू हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान पर सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। CENTCOM के अनुसार, अब तक ईरान में 5,500 से अधिक लक्ष्यों को नष्ट किया गया है, जिसमें मिसाइल लॉन्चर, नौसैनिक जहाज और हवाई अड्डे शामिल हैं। 

पहले भी हुए हैं हमले

ताजा हमले के अलावा पिछले कुछ दिनों में जारी अन्य वीडियो में अमेरिकी नौसेना के जहाजों से मिसाइल लॉन्च और ईरानी नौसैनिक जहाजों पर हमले दिखाए गए हैं, जिसमें 50 से अधिक ईरानी जहाज नष्ट होने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं अमेरिकी हमलों में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और लॉन्चरों को भी निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

खतर में क्षेत्रीय स्थिरता

फिलहाल, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग ने क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। संयुक्त राष्ट्र ने सभी दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। CENTCOM का कहना हे कि हमले ईरानी खतरे को कम करने के लिए किए जा कहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

ईरानी ड्रोन्स ने ओमान पोर्ट में तेल स्टोरेज टैंक पर किया हमला, उठा आग का गुबार; देखें VIDEO

अमेरिका उठा रहा बड़ा कदम, पेशावर में हमेशा के लिए बंद कर रहा अपना दूतावास; जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश