Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरानी ड्रोन्स ने ओमान पोर्ट में तेल स्टोरेज टैंक पर किया हमला, उठा आग का गुबार; देखें VIDEO

ईरानी ड्रोन्स ने ओमान पोर्ट में तेल स्टोरेज टैंक पर किया हमला, उठा आग का गुबार; देखें VIDEO

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : Mar 12, 2026 06:59 am IST, Updated : Mar 12, 2026 07:06 am IST

ईरान ने ओमान पर जोरदार हमला किया है। ईरान ने अपने घातक ड्रोन्स से ओमान के सलालाह पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों को निशाना बनाया है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।

Iran Drones Strike In Oman Port (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP Iran Drones Strike In Oman Port (Representational Image)

Iran Drones Strike In Oman Port: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग भयावह होती जा रही है। इजरायल और अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की ओर से खाड़ी और अरब देशों में ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। ओमान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं। ब्रिटिश मैरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एम्ब्रे ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की पुष्टि की है।

देखें ईरान के हमले का वीडियो

ईरान का ओर से किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है। हमलों से साफ पता चलता है कि ईरान की ओर से एनर्जी साइट्स को लगातार टारगेट किया जा रहा है। फिलहाल, कहा जा रहा है कि ईरान के इस हमले में मर्चेंट जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमले के बाद तेल स्टोरेज टैंकों में आग और धुएं का गुबार नजर आया।

ओमान के सुल्तान ने जताई नाराजगी

ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से संपर्क किया और ओमानी इलाके पर चल रहे हमलों पर अपनी नाराजगी जताई। सुल्तान ने जंग में ओमान के न्यूट्रल रुख को दोहराया और कहा कि ओमान अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ये हमले तब हुए हैं जब ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने मुज्तबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुने जाने पर बधाई दी है। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बधाई की बात को रिपोर्ट किया था।

 

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुआ हमला

तेहरान और वॉशिंगटन के बीच ओमान की ओर से लगातार बीच-बचाव करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल जंग जिस तरह से फैलती हुई नजर आ रही है उससे साफ है कि इस वक्त हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट के पास 3 व्यावसायिक जहाजों पर भी हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका उठा रहा बड़ा कदम, पेशावर में हमेशा के लिए बंद कर रहा अपना दूतावास; जानें वजह

"ईरान के साथ युद्ध जब भी मैं चाहूं, खत्म हो जाएगा, अब कुछ बचा नहीं है", मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement