1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अगर शाहरुख खान होते तो', धुरंधर 2 से BO टक्कर पर क्या बोले उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर?

'अगर शाहरुख खान होते तो', धुरंधर 2 से BO टक्कर पर क्या बोले उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 12, 2026 08:43 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:43 am IST

पवन कल्याण स्टारर फिल्म उस्ताद भगत सिंह का धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है। उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर ने इसको लेकर खुलकर बात की है।

Ranveer Singh And Pawan Kalyan - India TV Hindi
रणवीर सिंह और पवन कल्याण Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH AND PAWANKALYAN

'धुरंधर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और 19 मार्च को रिलीज हो रही है। साथ ही इस फिल्म के साथ पवन कल्याण की मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह की बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर डायरेक्ट हरीश शंकर ने भी अपनी बात रखी है। साथ ही ये भी कहा कि अगर ये शाहरुख खान की फिल्म होती तो शायद में कुछ सोच भी सकता था। 

क्या बोले उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर?

उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश शंकर ने हाल ही में Gulte को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर खुलकर बात की है। हरीश शंकर ने बताया, 'पूरे सम्मान के साथ मैं ये कहूंगा कि आदित्य धर एक कमाल के डायरेक्टर हैं और उनकी फिल्मों का असर गहरा होता है। मैंने उनकी फिल्म उरी देखी है जो बेहद असरदार कहानी है। फिल्मों को धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। लेकिन हमारे पास तेलुगू भाषी स्क्रीन्स हैं जहां फिल्म के लिए काफी स्कोप है। साथ ही उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 दोनों ही अलग तरह की फिल्में हैं। हां अगर ये शाहरुख खान की फिल्म होती तो शायद मैं एक बार सोचता जरूर। लेकिन उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 बिल्कु अलग तरह की फिल्में हैं। साथ ही उस्ताद भगत सिंह की रिलीज डेट का फैसला मेरे अकेले का नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि दोनों ही फिल्मों को उनकी हक की तारीफ और ऑडियंश जरूर मिलेगी।'

यश की फिल्म टॉक्सिक की टाली रिलीज डेट

बता दें कि पहले धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला था। ये दोनों ही फिल्म 19 मार्च को रिलीज की तैयारी कर रही थीं। दोनों ही फिल्में बड़ी थीं और पैन इंडिया स्तर पर धूम मचाने का दम रखती हैं। लेकिन धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश बचाने के लिए टॉक्सिक के मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। अब टॉक्सिक 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं पवन कल्याण स्टारर फिल्म उस्ताद भगत सिंह 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद मेकर्स ने इसे 19 मार्च को रिलीज के लिए तय कर दिया है। अब पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन बाजी मार पाता है।

ये भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, आज रिलीज होगा अक्षय कुमार की भूत बंगला का टीजर, क्या भूल भूलैया का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड? 

'मेरे पास सिर्फ 2000 रुपये थे', जब प्रेग्नेंट नीना गुप्ता पर आ पड़ा आर्थिक संकट, इस बात की सता रही थी चिंता

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन