1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Uttar Pradesh: प्रयागराज में दो अलग-अलग जगह हुईं हत्याएं, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Uttar Pradesh: प्रयागराज में दो अलग-अलग जगह हुईं हत्याएं, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

 Published : Sep 25, 2022 11:37 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 11:37 pm IST

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज(Prayagraj) जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात एक महिला और एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज(Prayagraj) जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात एक महिला और एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक(SP- Superintendent of police) सौरभ दीक्षित ने बताया कि मेजा थाना अंतर्गत सिंहपुर तिकोना गांव में एक नवविवाहिता महिला आराधना सिंह (22 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस सूचना में पुलिस की फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पूछताछ में कबूला जुर्म

जांच की शुरुआत में मृतका के देवर और सास ने बताया कि घर में सेंध लगाकर डकैती का प्रयास किया गया। हालांकि, दीक्षित ने बताया कि जांच में डकैती की बात गलत साबित हुई। मृतका के मायके वालों ने उसके देवर और सास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूला है। जिले के गंगापार फूलपुर में राजनाथ यादव (35 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की शनिवार रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 

पुलिस के मुताबिक, राजनाथ यादव अपने दो साथियों के साथ कहीं घूमने गया था जहां उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के दोस्तों- राजेश यादव और आलोक यादव के खिलाफ नाजमद रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।