1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 03:46 pm IST

नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 16 अगस्त की रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

नोएडा: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
नोएडा: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 16 अगस्त की रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की कई मोटरसाइल बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर 90 के टी प्वाइंट से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस ने जो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से चुराकर लाई गई थीं। आरोपियों ने सभी मोटरसाइकिलों को सेक्टर 85 स्थित मदरसन कंपनी के सामने झाड़ियों में छिपाया था।

पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 90 के टी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान 16 अगस्त की रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर 85 स्थित मदरसन कंपनी के सामने झाड़ियों में छिपाई गई 11 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम- रुपेंद्र कुमार, सुमित और अनुप है। तीनों नोएडा के ही रहने वाले हैं। अभियुक्तों के खिलाफ नोएडा के अलावा दिल्ली में भी केस दर्ज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।