1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: दो साल की लव मैरिज और फिर हुआ प्यार का खूनी अंत, पत्नी ने प्रेमी और भाई से करवा दी पति की हत्या

VIDEO: दो साल की लव मैरिज और फिर हुआ प्यार का खूनी अंत, पत्नी ने प्रेमी और भाई से करवा दी पति की हत्या

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 11, 2025 09:18 am IST,  Updated : Aug 11, 2025 10:00 am IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पति पत्नी के रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री और फिर हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई की मदद से पति की हत्या कर दी। ऐसे हुआ हत्या का खुलासा...

शामली में पत्नी ने पति की हत्या की- India TV Hindi
शामली में पत्नी ने पति की हत्या की Image Source : REPORTER

यूपी: शामली जनपद में अब एक बार फिर शादी, विश्वास और प्यार का खूनी अंत हो गया है। दो साल पहले लव मैरिज कर पति पत्नी बने जोड़े के बीच किसी तीसरे की एंट्री हुई और प्यार की कहानी हत्या तक जा पहुंची। लव मैरिज करने के बाद दो साल सब ठीक चला लेकिन कुछ ही दिनों पहले पत्नी किसी दूसरे के प्रेम में पड़ गई और प्यार के बीच में रोड़ा बने पति को पत्नी ने अपने भाई और नए प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से छुरा और हत्या में प्रयोग किए जाने वाला थ्री व्हीलर भी बरामद कर लिया गया है।

देखें वीडियो

लव मैरिज और फिर हत्या

प्रेम और फिर हत्या का ये पूरा मामला शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां कैराना कांधला मार्ग पर स्थित हाशिम के बाग से बरामद हुए असलम के शव की जब शिनाख्त हुई और जांच की गई तो इस हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। रविवार की दोपहर के समय स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर असलम के शव को कब्जे में लिया। जहां उसकी तलाशी से उसके आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई और मृतक का नाम असलम पुत्र आबिद निवासी कांधला के रूप में हुई।

पत्नी का शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। असलम के पिता आबिद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच में पता चला कि असलम ने दो साल पहले फतेहपुर पट्टी थाना बिनौली जनपद बागपत की रहने वाली हमीद की बेटी आसमीन से प्रेम विवाह किया था जिससे आसमीन का भाई हारून काफी नाराज था। वहीं करीब 6 महीने पहले से असलम की स्थिति खराब होने के चलते मृतक की पत्नी आसमीन के पड़ोस के ही रहने वाले इंतजार से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।

पति को पता चली बात, पत्नी ने कर दी हत्या

पत्नी के प्रेम कहानी मृतक असलम को पता चल गई थी। असलम ने पत्नी आसमीन और इंतजार को कई बार रोका भी था। इसपर नाराज इंतजार ने आसमीन के कहने पर उसके भाई हारून से संपर्क किया और फिर आसमीन इंतजार और हारुन, तीनों ने मिलकर साजिश रची और रविवार की शाम असलम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।  तीनों थ्री व्हीलर से कैराना आये और फिर असलम की हत्या कर शव को बाग में फेक कर फरार हो गए।

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

घटना के बाद जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की ओर मात्र 12 घंटो में हत्या का खुलासा कर आरोपी मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मृतक की पत्नी का कस्बे के ही रहने वाले इंतजार के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक को पता चल गया था। उसने दोनों को रोका भी, लेकिन मृतक से नाराज आरोपी आसमीन के भाई हारून ने ओर उसके प्रेमी इंतजार के साथ मिलकर साजिश रची और  असलम की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही  शुरू कर दी है।

(शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।