1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कानपुर कांड: विकास दुबे की पत्नी ऋचा ही रखती थी पैसों का हिसाब-किताब

कानपुर कांड: विकास दुबे की पत्नी ऋचा ही रखती थी पैसों का हिसाब-किताब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 04:07 pm IST

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ही उसे पैसों का पूरा नेटवर्क देखती है। पैसा कहां लगना है, किसको देना है ये ऋचा ही तय करती थी।

कानपुर कांड: विकास दुबे की पत्नी ऋचा ही रखती थी पैसों को हिसाब-किताब- India TV Hindi
कानपुर कांड: विकास दुबे की पत्नी ऋचा ही रखती थी पैसों को हिसाब-किताब Image Source : FILE

कानपुर: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ही उसे पैसों का पूरा नेटवर्क देखती है। पैसा कहां लगना है, किसको देना है ये ऋचा ही तय करती थी। ऋचा राजू कुल्हर की सगी बहन है। राजू कुल्हर भी पहले इसी इलाके में रहता था और आपराधिक मामलों में लिप्त था। बाद में वह मध्य प्रदेश शिफ्ट हो गया।

जानकारी के मुताबिक विकास की पत्नी ऋचा दुबे बिकरू में लगे सीसीटीवी के जरिये सारी गतिविधियों पर मोबाइल के जरिये नजर रखती थी। कोई भी निर्देश वह मोबाइल के जरिये ही विकास या बाकी लोगों को देती थी। बताया जाता है कि विकास पैसों के हिसाब-किताब में बहुत तेज नहीं था, ऋचा ही पूरा पैसे का काम मैनेज करती थी, ब्लैक का पैसा कैसे व्हाइट होना है ये सारा लेखा-जोखा रिचा देखती थी। 

पुलिस को यह पता था कि जब भी विकास के घर पुलिस कभी छापा मारने पहुंचती थी तो ऋचा मौके पर बवाल कर देती थी और मीडिया में क्लिप वायरल कर देती थी। शायद इसी वजह से कल पुलिस विकास की पत्नी को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया था।

आपको बता दें कि विकास दुबे आज सुबह पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस विकास को उज्जैन से कानपुर ला रही थी। पुलिस के मुताबिक कानपुर से पहले पुलिस की गाड़ी पलट गई और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी का फायदा उठाकर विकास दुबे पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर भागने लगा। विकास ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।

विकास दुबे एन्काउंटर से जुड़ी अन्य खबरें: 

उत्तर प्रदेश का मोस्‍ट वांटेड विकास दुबे की गिरफ्तारी से एनकाउंटर तक, जानें सब कुछ

विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद उसने की थी हथियार छीनने की कोशिश, बाद में हुआ एनकाउंटर

विकास दुबे को छाती में लगी गोली, अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।