1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिव्यांग था बेटा, पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, पढ़ें पूरा किस्सा

दिव्यांग था बेटा, पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, पढ़ें पूरा किस्सा

 Published : May 06, 2024 06:52 am IST,  Updated : May 06, 2024 02:35 pm IST

एक महिला ने पति के तानों से तंग आकर अपने ही 6 साल के दिव्यांग बच्चे को कथित तौर पर मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्चे को मगरमच्छों ने अपना शिकार बना लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/PTI

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दांडेली तालुक में एक 26 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने बच्चे को ही मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। मगरमच्छों ने नदी में बच्चे को मार डाला जिसके बाद आस-पास के लोग हैरान रह गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का 6 वर्षीय बच्चा दिव्यांग था और महिला का पति इस बात को लेकर लगातार उससे झगड़ा किया करता था। इसी कारण महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

समझें पूरा मामला

पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है कि महिला ने अपने 6 साल के दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर बच्चे के दिव्यांग होने के मुद्दे पर झगड़ा हुआ करता था। जानकारी के मुताबिक, उनका बेटा जन्म से ही बोल नहीं पाता था। दंपति का एक और बेटा है जो 2 साल का है।

ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया?- पति

पुलिस ने बताया है कि बच्चे के दिव्यांग होने के कारण सावित्री का पति अक्सर उससे झगड़ा किया करता था। वह उससे सवाल करता था कि ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया। कभी-कभी तो वह कथित तौर यह भी कह देता था कि बच्चे को फेंक दो। जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी दंपति का झगड़ा हुआ जिससे नाराज होकर सावित्री ने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। 

मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया

पुलिस को इस घटना की जानकारी, दपंति के पड़ोसियों से मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें कुछ भी नहीं मिला। रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटें, काटने के निशान थे और उसका एक हाथ गायब था। इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया। पुलिस ने कहा है कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार: डायन का शक था...देवर ने भाभी की ले ली जान, हत्या के बाद फैली सनसनी


दोस्तों की हैवानियत: बेटे को बुरी तरह पीटा, नाजुक अंग में डाल दी छड़ी...मां ने सुनाई दर्द भरी दास्तान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।