1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शाहजहांपुर में भतीजे बने यमराज, चाचा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर में भतीजे बने यमराज, चाचा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 Published : Nov 21, 2022 03:00 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 03:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक संबंधों को झगझोड़ कर रख दिया है। यहां एक जमीनी विवाद में भतीजों ने सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक संबंधों को झगझोड़ कर रख दिया है। यहां एक जमीनी विवाद में भतीजों ने सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अपने चाचा को मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजीव बाजपेई ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के शिकरापुर गांव में रहने वाले राम भरोसे (42) का अपने भतीजों से जमीन को लेकर कुछ विवाद था।

समझौता के बाद भी हुआ इस बात पर हुआ बवाल

बाजपेई ने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद घर के बाहर पड़ी जमीन पर बंटवारा हो गया, जिस पर राम भरोसे सोमवार सुबह खेत से लाकर मिट्टी डाल रहा था। बाजपेई के अनुसार, इसी बीच राम भरोसे के भतीजे देवेंद्र, ओमेंद्र, हरेंद्र, हिमांशु और शिशुपाल वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान इन लोगों ने राम भरोसे पर कथित तौर पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाजपेई के अनुसार, पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।