1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्कूल के टॉयलेट में कक्षा 3 के लड़के ने 8 साल की लड़की का किया रेप, साथ पढ़ने वाली छात्रा ने दिया साथ

स्कूल के टॉयलेट में कक्षा 3 के लड़के ने 8 साल की लड़की का किया रेप, साथ पढ़ने वाली छात्रा ने दिया साथ

 Published : Aug 12, 2025 11:27 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 12:06 pm IST

पुलिस की टीम ने दोनों नाबालिग आरोपी स्कूली बच्चों को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज कर किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नौ वर्षीय लड़के ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा की मदद से अपने स्कूल के शौचालय में अपनी नाबालिग सहपाठी का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी लड़के और अपराध में सहयोग करने वाली नौ वर्षीय लड़की को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेजा गया है। 

पीड़िता और दोनों आरोपी कक्षा 3 में हैं पढ़ते

पुलिस ने कहा कि आठ वर्षीय पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के जिला परिषद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। जहां एक अगस्त को ये घटना हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। 

गुप्तांगों में चोट के निशान

अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता के गुप्तांगों पर चोट के निशान देखे। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका यौन उत्पीड़न किया। 

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने नौ अगस्त को लड़के एवं लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बाद में भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। 

दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया

यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने कहा कि पुलिस को बाबुलगांव में 9 वर्षीय लड़के द्वारा आठ वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षीय एक अन्य लड़की ने अपराध में लड़के की मदद की। दोनों आरोपी बच्चों को सुधार गृह भेज दिया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।