1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: तुगलकाबाद इलाके में आग लगने से 120 झुग्गियां जल कर खाक

दिल्ली: तुगलकाबाद इलाके में आग लगने से 120 झुग्गियां जल कर खाक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2020 09:27 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 09:27 am IST

दिल्ली के दक्षिण पूर्व तुगलकाबाद इलाके की झुग्गी-बस्ती में आग लग गयी जिससे इस घटना में कम से कम 120 झुग्गियां जल कर खाक हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

120 shanties gutted in fire at Tughlaqabad slum- India TV Hindi
120 shanties gutted in fire at Tughlaqabad slum Image Source : ANI

नयी दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण पूर्व तुगलकाबाद इलाके की झुग्गी-बस्ती में आग लग गयी जिससे इस घटना में कम से कम 120 झुग्गियां जल कर खाक हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार वाल्मीकि मोहल्ला में आग लगने की सूचना उन्हें मंगलवार की आधी रात के बाद 1 बज कर 30 मिनट पर मिली जिसके बाद 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के साढे तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । इस हफ्ते यह दूसरा मौका है जब इलाके में आग लगने की घटना हुई है। तुगलकाबाद गांव में इससे पहले लगी भयंकर आग में कम से कम 250 झुग्गियां जल कर खाक हो गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।