1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अग्निवीरों के लिए दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल पोस्ट में 20 प्रतिशत आरक्षण, नहीं देना होगा फिजिकल टेस्ट; जानें और क्या-क्या छूट मिलेगी

अग्निवीरों के लिए दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल पोस्ट में 20 प्रतिशत आरक्षण, नहीं देना होगा फिजिकल टेस्ट; जानें और क्या-क्या छूट मिलेगी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 29, 2026 06:59 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:59 am IST

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद अब ऐसे अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे तो अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई। अग्रिवीरों को इसमें कई प्रकार की छूट भी मिलेगी।

अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस में मिलेगा आरक्षण। - India TV Hindi
अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस में मिलेगा आरक्षण। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इनके लिए शारीरिक परीक्षा की आवश्यकता भी नहीं होगी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और ऊपरी आयु सीमा में छूट शामिल होगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाने से पहले अग्निवीरों को विभिन्न राज्यों में नौकरियों में छूट का वादा भी किया था, जिसके तहत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व रखी जाएंगी। 

गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

दरअसल, दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देगी। इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है जिसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा। 

भर्ती के लिए मिलेंगी कई प्रकार की छूट

जानकारी के मुताबिक पूर्व अग्निवीरों के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक माप सहित भर्ती परीक्षणों के संचालन के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं पुलिस आयुक्त द्वारा अलग से जारी की जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी और यह वर्तमान में 18-25 वर्ष है। इसके अतिरिक्त, अग्निवीर योजना के पहले बैच के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़कर 30 वर्ष हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें-

गैस के लिए लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, 4-5 घंटे खड़े रहने से चक्कर खाकर गिरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।