1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए, कोई नई मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए, कोई नई मौत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 07:56 pm IST

दिल्ली एक दिन पहले यानी सोमवार को कोरोना के 23 नए मरीज सामने आए थे। सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण किसी मरीज की जान नहीं गई थी।

34 new COVID-19 cases in Delhi, zero death- India TV Hindi
दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है और संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही। सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 34 नये मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में अभी तक संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी। 

बुलेटिन के अनुसार, नये मामले आने के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,39,252 हो गयी है। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली में अभी तक कोविड-19 के 14.13 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोविड-19 से अभी तक 25,089 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 61,094 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 39,156 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई है। शहर में फिलहाल 102 निषिद्ध क्षेत्र हैं। 

दिल्ली एक दिन पहले यानी सोमवार को कोरोना के 23 नए मरीज सामने आए थे। सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण किसी मरीज की जान नहीं गई थी। रविवार को कोविड के 29 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।