दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से एक वायरल सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक और महिलाएं एक युवक को लाठी डंडे और चाकू मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की पड़ताल करने जब मीडिया कर्मियों ने की तो पता चला कि वायरल सीसीटीवी थाना कल्याणपुरी इलाके के त्रिलोकपुरी दो ब्लॉक का है। वीडियो में जिस युवक की पिटाई हो रही है उसका नाम सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि बुधवार की शाम मीडिया कर्मी सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। मीडिया के लोगों से बातचीत के दौरान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे वो अपने घर पर मौजूद था। इसके बाद दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी सुरेंद्र ने जैसे ही दरवाजा खोला, कुछ लोग उस पर झपट पड़े और घर से खींचते हुए उसे घर के बाहर ले जाकर हाथों, लाठी और डंडों से उसे पीटने लगे।
क्या है मामला?
युवक ने आराप लगाया है कि उनके किसी रिश्तेदार ने एक लड़की को भगाकर शादी की है जो कि थाना तिलक नगर इलाके में रहती है और बालिग है। लड़की के परिवार वालों को शक था कि सुरेंद्र को लड़की और शादी करने वाले लड़के के बारे में पता है, जो कि अभी तक लापता हैं। इसी शक को लेकर लड़की का परिवार सुरेंद्र के घर पहुंचा और लड़की के बारे में पुछने लगा। सुरेंद्र ने जब कहा कि उसे इसके बारे में कुछ पता नहीं है तो सब लोग उस पर झपड़ पड़े और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी साथ ही चाकू से भी वार किया गया। वारदात को अंजाम देकर सभी लोग लापता हो गए।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावरों में कुछ महिलाएं भी थीं, सुरेंद्र को लाठियों और ईंटों से बेरहमी से मारा जा रहा था। इसी बीच एक युवक ने धारदार चाकू से भी सुरेंद्र पर हमला किया। सुरेंद्र के अनुसार उस पर चाकू के 3 वार किए गए, 2 से वो बच गया और एक वार उसे लगा। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने बयान और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य मानते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दिया है और फरार आरोपियों की तालाश और छापेमारी जारी है।
(रिपोर्ट- सचिन)
ये भी पढ़ें-